
हमारा मानना है कि हर व्यक्ति बेहतर भविष्य के सपने देखता है - हमारी दुनिया के लिए, हमारे देशों के लिए और हमारी कम्युनिटीज़ के लिए। फिर भी अक्सर, इन सपनों को व्यक्त, सुना या साकार नहीं किया जाता है।
हम एक ऐसा ओपन प्लेटफ़ॉर्म बना रहे हैं, जहाँ हर किसी को अपनी बात रखने के लिए एक आवाज़ मिले और वे एक ऐसे भविष्य को आकार दें जिसकी हम मिलकर कल्पना कर सकते हैं। इसकी शुरुआत एक 'आसान' सवाल से होती है: "वह कौन सा एक लक्ष्य है जिसे आप इस जीवनकाल में हासिल करना चाहते/चाहती हैं?" हमें लक्ष्यों की शक्ति में पूरा भरोसा है।
ये लक्ष्य एक तरीका हैं जिनसे हमारे विज़न को असल ऐक्शन में बदला जा सकता है। दुनिया भर के लोगों के सामूहिक लक्ष्यों को कैप्चर और शेयर करने से, हमें यह समझने का एक अनोखा अवसर मिलता है कि हर जगह लोगों के लिए सबसे ज़्यादा क्या मायने रखता है। इससे हम एक सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाने की दिशा में कदम उठाते हैं।

आनंद लेने के लिए और हरी-भरी जगहें
अपना लक्ष्य शेयर करें। यह लोगों की सबसे बड़ी उम्मीदों को उजागर करने में मदद करते हुए, देश भर की आवाज़ों के साथ शामिल हो जाता है।
Ad Council Research Institute के साथ पार्टनरशिप में, हम इन लक्ष्यों का विश्लेषण करते हैं, ताकि उन इनसाइट्स का पता लगाया जा सके जो वास्तविक बदलाव लाने वाले प्रोग्राम्स, पार्टनरशिप्स और ऐक्शंस के बारे में जानकारी देने में मदद करते हैं।
आपके लक्ष्य, प्रोग्राम्स और पार्टनरशिप्स के लिए एक शुरुआती बिंदु बनते हैं।
यहाँ शेयर किए गए लक्ष्यों से Canva को यह समझने में मदद मिलती है कि सबसे ज़्यादा क्या मायने रखता है और हम अपनी दो-चरण योजना के ज़रिए कहाँ सबसे ज़्यादा असर डाल सकते हैं।


Goals एक ओपन ग्लोबल प्लेटफ़ॉर्म है, जो हर किसी को अपनी बात रखने के लिए एक आवाज़ देता है, ताकि वे एक ऐसे भविष्य को आकार दें जिसकी हम मिलकर कल्पना करते हैं। हमें जैसी दुनिया चाहिए अगर हम उसकी कल्पना ही नहीं करेंगे, तो हम उसे बनाएँगे कैसे? प्रगति की शुरुआत इस समान सोच से होती है कि क्या-क्या संभव है।
हम आपसे उन लक्ष्यों को परिभाषित करने के लिए कह रहे हैं जो आपके ग्रह, देश और कम्युनिटी के लिए सबसे अहम हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म निष्पक्ष है और सामादुयिक महत्वाकांक्षाओं को सामने लाने के लिए बनाया गया है।
आप सबमिशन फ़ॉर्म(नए टैब या विंडो में खुलता है) का इस्तेमाल करके लक्ष्य को सबमिट कर सकते हैं। आप जिस तरह का भविष्य देखना चाहते हैं उसके बारे में बताएँ। यह बेहद सिंपल हो सकता है या फिर आप और विवरण जोड़कर समझा सकते/सकती हैं कि यह क्यों मायने रखता है। आप अपना नाम और लोकेशन शामिल करना चुन सकते/सकती हैं – या अपनी पहचान ज़ाहिर किए बिना सबमिट कर सकते/सकती हैं। अपना ईमेल ऐड्रेस देने से हम आपके साथ फ़ॉलो अप कर सकेंगे।
Canva एक प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराता है। आप अपना विज़न शेयर करते/करती हैं। इससे पहले कि कुछ भी बनाया जाए, उसकी कल्पना करना ज़रूरी है। इसलिए हमने एक ऐसी जगह बनाई है जहाँ से लोग शुरुआत कर सकें।
Canva के केंद्र में हमारी दो-चरण योजना(नए टैब या विंडो में खुलता है) है : पहला चरण दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक बनाना है। और दूसरा चरण, जितना हो सके उतना अच्छा काम करना है।
आप जो लक्ष्य शेयर करते/करती हैं उनसे हमें यह समझने में मदद मिलती है कि लोगों के लिए क्या मायने रखता है और ये लक्ष्य ही इन प्रोग्राम्स और पार्टनरशिप्स के लिए एक शुरुआती बिंदु बनते हैं।
सबमिट किए गए योगदान को एक सार्वजनिक रिपोर्ट और वेबसाइट के अनुभव में शामिल किया जाएगा – यह इस बात की समरी होगी कि लोगों के लिए क्या सबसे ज़्यादा मायने रखता है और कौन से लक्ष्य ओवरलैप हो रहे हैं। नतीजों को कैसे समझा जाए, इसमें स्पष्टता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, हम अपनी कार्यप्रणाली और अहम निष्कषों को खुले तौर पर पब्लिश करेंगे।
ये 2026 के आखिर और 2027 की शुरुआत के लिए प्लान की गई हमारी पहलों के शुरुआती बिंदु होंगे। इनमें से जो सबसे टॉप लक्ष्य होंगे उनकी प्रगति को तेज़ करने में Canva मदद करेगा। अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ बने रहें!
हम सिर्फ़ वही जानकारी इकट्ठा करते हैं जो आप हमें देते/देती हैं। आप चाहें तो गुमनाम तरीके से लक्ष्य सबमिट कर सकते/सकती हैं। आप जो भी जानकारी शेयर करते/करती हैं उसका उपयोग सिर्फ़ लक्ष्यों का कुल मिलाकर विश्लेषण करने और प्रज़ेंट करने के लिए किया जाता है - जिससे हमें समान महत्वाकांक्षा के पैटर्न और क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलती है।
व्यक्तिगत डेटा को Canva की गोपनीयता नीति(नए टैब या विंडो में खुलता है) के अनुसार हैंडल किया जाता है और इसे कभी भी तीसरे पक्ष को नहीं बेचा जाता।
Canva को पूरा भरोसा है कि असली शब्दों को शेयर करने से दुनिया को प्रेरित किया जा सकता है। आपका लक्ष्य सबमिट करने पर, Canva इसे आपके नाम और लोकेशन (अगर उपलब्ध कराई गई है) के साथ Goals वेबसाइट और मार्केटिंग के लिए पब्लिश कर सकता है। अगर आपका लक्ष्य पब्लिश हो गया है, लेकिन आपको ऑप्ट आउट करना है, तो कृपया यहाँ(नए टैब या विंडो में खुलता है) टिकट फ़ाइल करें।




